फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन महीने के अग्रिम शुल्क के लिए स्कूल दबाव न बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन में प्रदेश के सरकारी एवं निजी स्कूल फीस वसूली पर जोर नहीं देंगे। अपर शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को लिखे पत्र में कहा कि आपदा की अवधि में स्कूल प्रबंधन छात्रों, अभिभावकों से तीन महीने का अग्रिम शुल्क जमा करने पर दबाव नहीं बनाएंगे। ऑनलाइन क्लास से किसी विद्यार्थी को रोकेंगे नहीं। फीस जमा नहीं करने पर किसी का नाम नहीं काटेंगे। अपर शिक्षा निदेशक ने अपने पत्र में कहा है कि कुछ विद्यालय विद्यार्थियों से परिवहन शुल्क जमा करने को कह रहे हैं जबकि विद्यालय बंद हैं। उन्होंने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। अपर शिक्षा निदेशक ने पत्र में कहा, लॉकडाउन के दौरान का वित्तविहीन शिक्षकों एवं कर्मचारियों वेतन भुगतान कराने को कहा है। उन्होंने इस बारे में तय प्रारूप पर एक रिपोर्ट भेजने को कहा है। एडी के आदेश के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक आरएम विश्वकर्मा ने जिले के सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि तीन महीने की एडवांस फीस जमा करने का दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें