फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर न जाएं, घरों में ही रहकर करें मां की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
चैत नवरात्र पर ललिता देवी मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं से घरों में रहकर देवी की आराधना करने की अपील की है। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा एवं महामंत्री धीरज नागर ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बताया कि मंदिर का मुख्य द्वार बंद रहेगा। मंदिर के पुजारी ही गर्भगृह में प्रवेश करेंगे और मातेश्वरी का विधिवत पूजन अर्चना करेंगे। मंदिर समिति के पीसी वर्मा, संजय उपाध्याय, महेंद्र मालवीय, सरदार सत्येंद्र सिंह, दिलीप केशरी, सुरजीत सिंह, पार्षद साहिल अरोरा, सुमित श्रीवास्तव, अनुराग चंदा ने इलाके के नागरिकों और मां नियमित दर्शनार्थियों से आग्रह किया है कि वह इस आपदा की घड़ी में कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार के लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें। घरो में रहकर ही पूजा-अर्चना की जाए। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों को मंदिर के बाहर तैनात किया जाएगा, जो भक्तों को भीतर प्रवेश न करने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें