DM-SP inspects quarantine centers
- फोटो : KAUSHAMBI
क्वारंटीन केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
मंझनपुर (संवाद)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व एसपी अभिनंदन ने शनिवार को टेवां गांव स्थित क्वारंटीन सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां रह रहे लोगों से पूछा कि उन्हें कोई समस्या तो नहीं है। कामगारों को दिए जा रहे भोजन की गुणवत्ता के बारे में अधिकारियों ने पूछताछ की। साथ ही केयरटेकर को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। चेताया कि मनमानी करने पर कार्रवाई की जाएगी। बाद में अधिकारियों ने टेवां बाजार में लॉकडाउन का जायजा लिया। यहां सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।