जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय की तरफ से चार और पांच अगस्त को अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जिला स्तरीय जूनियर और सीनियर बैडमिंटन (बालक-बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सिंगल और डबल ग्रुप में आयोजित होगी। इच्छुक खिलाड़ी अपनी इंट्री दो अगस्त तक अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता के पास करा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।