बहरिया। भदरपुर उर्फ दीनापुर में ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत ग्रामीणों ने आईजीआरएस के माध्यम से जिला अधिकारी से की थी। इस पर जिला अधिकारी ने जिला उद्यान अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जांच टीम गठित कर जांच करने का आदेश दिया था। बुधवार को जिला उद्यान अधिकारी भदरपुर उर्फ दीनापुर गांव पहुंचकर शिकायत की और बिंदुवार जांच की। इसमें आरोग्य उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। उसके बाद सार्वजनिक शौचालय तथा महेश साहू के घर पर इंडिया मार्का हैण्डपंप के रिबोर का निरीक्षण किया। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट जिला अधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस मौके एडीओ पंचायत अनिल पाल, ग्राम प्रधान नेहा यादव, सचिव विकास यादव, राजेश शुक्ला, प्रतिभा शुक्ला, शान यादव, जोखन पाण्डेय, पवन तिवारी आदि लोग मौजूद रहे ।