फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: ई-रिक्शों पर नाम-पता लिखना अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज में ई-रिक्शों के लिए लागू नए नियम मऊआइमा में भी लागू कर दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने चालकों को नियमों की जानकारी दी और तीन दिन में पालन करने को कहा। निर्देश के अनुसार, हर ई-रिक्शा पर वाहन नंबर, मालिक व चालक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। तीन दिन बाद चेकिंग अभियान चलेगा, उल्लंघन पर कार्रवाई होगी। क्षेत्र में 1000 से अधिक ई-रिक्शा संचालित हैं। इस वजह से चुनौटा कुआं, सदर बाजार, थाना पड़ाव पर जाम की समस्या रहती है। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि नियमों से सामान छूटने या हादसे पर चालक को ट्रैस करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें