फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने तीर्थ पुरोहितों को दिलाया कर्मकांड शुरू कराने का भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की रविवार को हुई बैठक में कर्मकांड, अस्थि विसर्जन ठप होने से उत्पन्न हालात पर चिंता जताई गई। दारागंज स्थित महासभा के संरक्षक हरिजगन्नाथ शास्त्री के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने रोजी रोटी के संकट से निजात के लिए सरकार से गुहार लगाई। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से फोन पर से हुई वार्ता में बताया गया कि दो महीने से प्रयागराज में अस्थि विसर्जन एवं पिंडदान, कर्मकांड पूर्णरुप बंद है। ऐसे में प्रयागवाल तीर्थ पुरोहितों के परिवार पर भारी संकट गहरा गया है। डिप्टी सीएम ने शीघ्र इसका रास्ता निकालने का भरोसा दिलाया। महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित राज वैद्य ने बताया कि फोन पर उपमुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों के हितों को देखते हुए कर्मकांड को पुन: चालू कराने का भरोसा दिलाया है। बैठक के दौरान ही कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से भी फोन पर बात की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव चन्द्रनाथ चकहा मधु, श्रवण कुमार शर्मा, सनद पांडेय, माधवानंद शर्मा, अमित राज वैद्य,अनिल मिश्रा, पवन शास्त्री, दिगम्बर चकहा,प्रदीप पाठक, सुरेश शर्मा, पुष्कर तिवारी,राकेश शर्मा,राहुल तिवारी, अविरल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें