प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, इसकी इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रवक्ता शिक्षाशास्त्र के पद पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार तीन अक्तूबर से आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू तीन, चार, पांच, नौ, 10 एवं 11 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से होगा। उप्र लोक सेवा आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन संख्या आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से आवेदनपत्र, देशनापत्रक, अंकतालिका एवं प्रमाणीकरण पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर इंटरव्यू के दौरान अपने साथ लाएंगे। अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि पर सुबह नौ बजे आयोग परिसर में स्थित यमुना भवन में पहुंचना है।