फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीजल और पेट्रोल का संकट गहराया

Sat, 21 Mar 2026 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फोटो परिचय नवाबगंज 02 नवाबगंज के पेट्रोल पंपों पर ईंधन का स्टॉक खत्म
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से डीजल और पेट्रोल का संकट गहरा गया है। नवाबगंज टिकरी स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को ईंधन न होने से सन्नाटा पसरा रहा। यहां तेल खत्म होने की सूचना वाले बोर्ड लगा दिए गए, जिसके कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल पंप डीलर के अनुसार मुख्य डिपो से ईंधन की आपूर्ति बाधित होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने बताया कि आगामी कुछ दिनों तक स्थिति में सुधार होने की कोई संभावना भी नजर नहीं आ रही है। ईंधन की किल्लत का फायदा अब बिचैलियों और कालाबाजारी करने वालों ने उठाना शुरू कर दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में डीजल-पेट्रोल ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है। मजबूरी में किसानों और वाहन स्वामियों को निर्धारित दर से अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें