फोटो कैप्शन आनापुर में श्रीमद् भागवत कथा में जुटी भक्तों की भीड़
क्षेत्र के जानकी प्रसाद का पूरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में बुधवार को आचार्य सत्यम महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह प्रेम, समर्पण और भक्ति का प्रतीक है। रुक्मिणी जी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना आराध्य मानकर उनसे विवाह की कामना की थी। उनकी पुकार सुनकर भगवान श्रीकृष्ण ने उनसे शादी कर ली। इस दौरान सुंदर झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कथा में रमापति त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, बाबुल त्रिपाठी, पंडित हरिश्चंद्र त्रिपाठी और श्रद्धालु मौजूद रहे।