सुहास।
ग्राम पंचायत लेड़ियारी में स्वच्छता को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस दौरान परामर्श इंजीनियर रोहित कुमार ने ग्राम पंचायत में बने कूड़ाघर पर कचरा को पुर्नचक्रण करने की बात कही। साथ ही ग्राम पंचायत में निश्चित स्थान पर लोग कूड़ा डालने की अपील की। जिससे गांव में स्वच्छता और सफाई हो सके। ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होने की विशेष आवश्यकता है। गांव में सफाई होने से बीमारियां फैलने का खतरा कम हो जाता है। इस दौरान खंड प्रेरक, सचिव,सफाई कर्मचारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।