फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: डीएफसी, एंटी फॉग डिवाइस होने के बाद भी ट्रेनों का हाल बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस होने और दिल्ली-प्रयागराज- पंडित दीनदयाल रेलखंड की 80 फीसदी मालगाड़ियों के डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर (डीएफसी) में शिफ्ट होने के बाद भी दिल्ली-हावड़ा रूट की ट्रेनें कोहरे के आगे बेबस है। यह हाल तब है जब कोहरे के पूर्वानुमान को देखते हुए एक दिसंबर से ही दो दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। बुधवार को भी प्रयागराज जंक्शन आने वाली दिल्ली रूट की 90 फीसदी ट्रेनें घंटों विलंबित रहीं।
विज्ञापन

कोहरे के दौरान सुगम संचालन के लिए उत्तर मध्य रेलवे जोन में चल रही सभी यात्री ट्रेनों के इंजनों में लाखों रुपये खर्च कर एंटी फॉग डिवाइस लगाई जा चुकी है। साथ ही ईडीएफसी रूट पर भी 80 फीसदी मालगाड़ियां शिफ्ट की जा चुकी है। इतना सब होने के बाद भी प्रयागराज रूट पर कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। लगातार ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से यात्रियों को भी खासी परेशानी हो रही है। राजधानी, वंदे भारत जैसी वीआईपी ट्रेनें भी घंटों देरी से चल रही है।

वहीं डीएफसी को लेकर यही कहा जा रहा था कि इस पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी में खासा सुधार आएगा, लेकिन कोहरे ने रेलवे के सभी दावों पर सवाल खड़े कर दिए। बुधवार की ही बात करें तो गाड़ी संख्या 22415/22416 वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ओर से निरस्त रही। वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह सात बजे की जगह दोपहर 3.15 तीन बजे पहुंच सकी। नई दिल्ली से आने वाली 22436 वंदे भारत एक्सप्रेस सात घंटे की देरी से दोपहर 12.08 बजे की जगह शाम 7.08 बजे पहुंची। वापसी में ट्रेन रात 11.30 बजे के बाद ही यहां पहुंच सकी। इसी तरह रीवा, पुरुषोत्तम, ब्रह्मपुत्र मेल, शिवगंगा एक्सप्रेस आदि ट्रेनें भी चार से दस घंटे तक विलंबित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें