फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : विधायक विक्रमाजीत मौर्य के घर जाकर कल सांत्वना देंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद

Thu, 22 Dec 2022 07:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 23 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह पूर्व विधायक स्वर्गीय विक्रमाजीत मौर्य की याद में  जिला पंचायत सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार 23 दिसंबर को प्रयागराज पहुंच रहे हैं। यहां वह पूर्व विधायक स्वर्गीय विक्रमाजीत मौर्य की याद में जिला पंचायत सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शिरकत करेंगे। श्रद्धांजलि सभा शाम 4.15 बजे होगी। इसके पूर्व दिन में एक बजे डिप्टी सीएम सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वहां विभागीय बैठक एवं भाजपा पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वह दरभंगा कालोनी स्थित पूर्व विधायक विक्रमाजीत मौर्य के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे। शाम को गुरुद्वारा अहियापुर जाने का भी उनका कार्यक्रम है। इसके अलावा वह भाजपा विधि प्रकोष्ठ के पूर्व संयोजक देवेंद्र नाथ मिश्र एवं महानगर आईटी प्रमुख यश विक्रम त्रिपाठी के भी घर जाएंगे। शनिवार सुबह उनका लखनऊ जाने का कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें