57 रक्त नमूनों की जांच, डेंगू पाजिटिव मरीजों के घर पहुंची टीम
प्रयागराज। मच्छरों के प्रकोप से बुधवार को बुखार पीड़ित 16 मरीजों को डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि की गई। इन मरीजों के साथ अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 250 तक पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 57 रक्त नमूनों की जांच की गई। इनमें 26 मरीज डेंगू पीड़ित मिलेे, जिनमें 16 स्थानीय हैं। जिला संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. एएन मिश्रा के मुताबिक सभी मरीजों के घर पर सत्यापन को टीम भेजी गई। दवा दिलाने के साथ आसपास के क्षेत्र में एंटी लार्वा छिड़काव कराया गया। पीड़ित के घर के अगलबगल के घरों में भी डेंगू से बचाव की जानकारी देकर छिड़काव कराया गया।