Èñ¤ÁæÕæ¼- ¥æ »Øæ ¹ðÌè-ç·¤âæÙè ·¤æ ×õâ×,¹ðÌ ·¤è ÁéÌæ§ü ×ð´ ÁéÅUæ ç·¤âæÙÐ (ÙÚÔ´U¼ý çןææ)
प्रयागराज। कांग्रेस किसान कोआर्डिनेटर सुशील तिवारी ने किसान आयोग गठन करने की मांग की है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश का विरोध किया और कहा कि इससे कॉरपोरेट घरानों को फायदा होगा। केंद्र सरकार किसानों को लुटने और बर्बाद होने देने की योजना बनाई है। उन्होंने किसानों के फसल के उत्पाद के खरीद की गारंटी किए जाने, एमएसपी से कम दाम पर खरीददारी करने वाली कंपनियों के मालिक व व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने, किसानों के बिजली बिल सहित सभी कर्जों को माफ किए जाने और किसान क्रेडिट कार्ड की न्यूनतम सीमा पांच लाख रुपये किए जाने की मांग की।