जसरा को नगर पंचायत बनाए जाने के लिए व्यापारियों के साथ जनप्रतिनिधियों ने विधायक डॉ.वाचस्पति को पत्र सौंपा। व्यापारियों ने बताया कि जसरा नगर पंचायत मानक को पूरा कर रहा है। इस दौरान पूर्व ब्लाॅक प्रमुख राधा कोटार्य ने कहा कि जसरा को नगर पंचायत बनाए जाने से जसरा के साथ-साथ आसपास के गांवों का विकास होगा। जसरा ग्राम प्रधान आशीष सोनकर ने बताया कि जसरा नगर पंचायत की सभी कोरम को पूरा करता है, इसलिए नगर पंचायत बनाए जाने की लड़ाई शुरू की जाएगी।