मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते मेजा के भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला। संवाद
भाजपा नेता इंद्रदेव शुक्ला उर्फ राजू शुक्ला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने मेजा और हंडिया को जोड़ने के लिए परानीपुर में पक्के पुल की मांग की। उन्होंने कहा कि अब तक मेजा-हंडिया के लोग पॉन्टून पुल के सहारे ही सफर तय करते हैं। प्रति वर्ष छह माह के लिए पॉन्टून पुल को तोड़ दिया जाता है जिससे सफर आसान नहीं रह जाता है।