माघ मेले के आयोजन पर रोक लगाने की मांग
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता नरेंद्र गिरि ने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए माघ मेले के आयोजन पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने मेल के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखा है। कहा है कि कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। ऐसे समय में मेले का आयोजन मानव जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ होगा। मेले के आयोजन से लोगों की भीड़ जुटेगी और संक्रमण का प्रसार होगा। अधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश से मामले को स्वत: संज्ञान लेते हुए उचित दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। ब्यूरो