फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग

Tue, 11 Aug 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष वर्मा को ज्ञापन सौंपते निषाद पार्टी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सरकार को संबोधित पत्र में पूर्व सांसद फूलन देवी की संपत्ति को माफिया से मुक्त कराकर उनकी मां को सौंपने और फूलन देवी की हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की। इसके अतिरिक्त, उनके नाम पर महिलाओं के लिए आत्मरक्षा केंद्र खोलने की बात मांग की। फूलन देवी के गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल थी। माैके पर प्रदेश प्रभारी बाबूराम निषाद, राकेश निषाद, रामफल निषाद, पिंटू निषाद, विनय निषाद, सुनील निषाद और शेखर निषाद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें