फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: घोर मायूसी...345 आए, सब खाली हाथ लौटे

Sun, 04 Aug 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिला अधिकारी प्रशासन पूजा मिश्रा ने की। 345 शिकायते आईं, जिनमें से एक का मौके पर निस्तारण न हो सका।
विज्ञापन

इस दौरान सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से ही संबंधित रही। दूसरे नंबर पर पुलिस व तीसरे नंबर पर विकास कार्यों, सिंचाई, जल निगम एवं अन्य विभागों से संबंधित रही। एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो पाने से फरियादियों में नाराजगी देखी गई।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ फूलपुर के उपाध्यक्ष उमाकांत अवस्थी, महामंत्री देवेश यादव, उपमंत्री राकेश यादव एवं भोलानाथ, कुलदीप सिंह, विरेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल तिवारी, अजय तिवारी, रमेश कोलाही आदि अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार धनंजय यादव की कार्यप्रणाली नाराजगी जताते हुए नई तैनाती कराए जाने की मांग की और एडीएम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें