फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की डूबने से मौत

विज्ञापन
पट्टी के रामपुर बेला में तालाब में डूबने से किशोर की मौत पर बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
तालाब में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
विज्ञापन

बुझ गया घर का चिराग, गांव में पसरा सन्नाटा
पट्टी (ब्यूरो)। कोतवाली के रामपुर बेला गांव में तालाब में नहाने गए 13 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।
रामपुर बेला गांव निवासी बड़ेलाल गुप्ता का 13 वर्षीय इकलौता बेटा राज गुप्ता गांव के दो अन्य किशोरों के साथ उदई तालाब पर दोपहर में नहाने गया था। नहाते समय राज गहरे पानी में चला गया। जिससे वह डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे और किशोर को तालाब से बाहर निकाला। सूचना पर परिजन भी आ गए। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक राज दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। उसका परिवार बेहद गरीब है। पिता नारंगपुर बाजार में चाय की दुकान चलाते हैं। इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।

पट्टी के रामपुर बेला में तालाब में डूबने से मृत किशोर राज गुप्ता। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें