फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दोस्तों के संग घर से निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 13 Jul 2023 12:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायदत्ते दली का पुरा गांव का रहने वाला अवधेश कुमार उर्फ अयोध्या बुधवार की देर शाम अपने दोस्तों के साथ कहीं निकला था। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि अवधेश की संदिग्ध दशा में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव थाना क्षेत्र के सरायदत्ते दली का पुरा गांव में दोस्तों के साथ घर के बाहर निकले युवक की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 

सरायदत्ते दली का पुरा गांव का रहने वाला अवधेश कुमार उर्फ अयोध्या बुधवार की देर शाम अपने दोस्तों के साथ कहीं निकला था। देर रात परिजनों को सूचना मिली कि अवधेश की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। यह सुनकर परिजन सन्न रह गए। परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में थाने में तहरीर दी गई है। घटना के संबंध में अवधेश के दोस्तों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें