फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रामगंगा में डूबे किसान का तीसरे दिन मिला शव

Thu, 28 Sep 2023 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। रामगंगा नदी पार खेत में काम कर घर लौटते समय सोमवार शाम डूबे किसान का बुधवार को तीसरे दिन चौबारी के पास शव मिला। रेस्क्यू टीम लगातार उसकी खोजबीन में जुटी थी।
विज्ञापन

गांव लभेड़ा पुरोहित निवासी चुन्नीलाल (50 वर्ष) के रामगंगा पार गन्ने के खेत हैं। उनमें इस बार गन्ने की फसल बोई थी। सोमवार को दिन में नदी पार कर वह खेत गए थे जहां उन्होंने गन्ने को बांधने का काम किया। शाम को वह तैरकर घर लौट रहे थे लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण नदी में डूब गए। उसके बाद से एनडीआरएफ व गोताखोरों की टीम शव खोजने का प्रयास करती रहीं। बुधवार को चौबारी पुल के पास टीम ने जाल लगाकर खोजबीन की जहां नदी के एक गड्ढे से शव बरामद हो गया, क्योंकि चौबारी सुभाषनगर थाना क्षेत्र में आता है। इस वजह से सुभाषनगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चुन्नी लाल खेती व मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें