घूरपूर - मृतक जितेंद्र की फाइल फोटो
इलाके के दादूपुर गांव में रविवार की दोपहर एक युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। चर्चा है कि शराब पीकर आने के बाद परिजनों ने युवक को फटकारा था।
घूरपुर थाना क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी चंद्रबली का 26 वर्षीय पुत्र जितेंद्र रविवार की दोपहर शराब के नशे में घर पहुंचा। इस दौरान परिजनों ने जितेंद्र को फटकार लगाई थी, जिससे वह नाराज होकर अपने कमरे में गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बाद कमरे से कोई आहट न होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए तो जितेन्द्र फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।