फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कमरे में अंदर फंदे पर लटकता मिला प्रतियोगी छात्रा का शव, मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस

Wed, 13 Nov 2024 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एटा निवासी दीपशिखा (22) पुत्री सुरेंद्र कुमार नैनी के गंगोत्री नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। नैनी पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर मकान मालिक ने सूचना दी कि दीपशिखा कमरे के अंदर फंदे से लटक रही है।
विज्ञापन
मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगोत्री नगर मोहल्ले में मंगलवार को एक प्रतियोगी छात्रा का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मोहल्ले वालों के अनुसार छात्रा को शहर में तैनात एक दरोगा ने कमरा दिलाया था।

एटा निवासी दीपशिखा (22) पुत्री सुरेंद्र कुमार नैनी के गंगोत्री नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। नैनी पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर मकान मालिक ने सूचना दी कि दीपशिखा कमरे के अंदर फंदे से लटक रही है। जानकारी पर नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दी। वहीं क्षेत्र में चर्चा रही कि छात्रा को यहां पर शहर में तैनात एक दरोगा ने कमरा दिलाया था और वह अक्सर यहां आता था। मामले में नैनी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने बताया कि छात्रा के परिवार वालों को जानकारी दी गई है। अभी तक वह नहीं पहुंचे है। फोन पर घटना को लेकर बातचीत नहीं हो सकी है। परिवार वालों के पहुंचने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें