फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे किशोर का संगम में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले हुआ था हादसे का शिकार फाफामऊ में हुई थी घटना प्रयागराज। शिवकुटी थाना क्षेत्र में एक दिन पहले हुए हादसे में गंगा में डूबे किशोर विवेक उर्फ चंदन 15 का शव दूसरे दिन संगम में बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर मृतक किशोर के घर में कोहराम मचा हुआ है। सोरांव की ददौली गांव के रहने वाले चचेरे भाई पुष्पेंद्र उर्फ प्रवीण 16 और विवेक उर्फ चंदन 15 रवि सोमवार को गंगा स्नान करने फाफामऊ घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान गहराई में जाने के कारण दोनों नदी में डूब गए थे। पुष्पेंद्र का शव कुछ देर बाद मिल गया था लेकिन विवेक का कुछ पता नहीं चला था। मंगलवार को सुबह मेहंदौरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने एक बार फिर गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस तलाश में जुटी हुई थी कि तभी पता चला कि संगम में एक किशोर का शव उतराता दिखाई दिया है। चौकी प्रभारी ने संगम घाट पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया तो पता चला कि यह विवेक का है। सूचना पर घरवाले भी रोते बिलखते घाट पर पहुंच गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें