prayagraj news : लगातार हो रही बारिश और गंगा के जलस्तर में हो रही वृद्धि के कारण फाफमऊ घाट पर दफन शव बाहर आ रहे हैं।
- फोटो : prayagraj
कीडगंज में यमुना नदी में बहते मिले शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार कराया। शनिवार दोपहर को ट्विटर के जरिए पुलिस को सूचना मिली कि पुराने पुल के पास यमुना में एक शव उतराता दिखाई पड़ रहा है। अफसरों के निर्देश पर पहुंची कीडगंज पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो पता चला कि महिला का शव प्रवाहित किया गया था। इसके बाद पुलिस ने शव को दारागंज घाट पर ले जाकर दाह संस्कार कराया।