प्रयागराज। दारागंज में वेणीमाधव मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर दो दिन से लापता सतीश सोनकर का शव पानी में उतराता मिला। छोटा बघाड़ा निवासी 50 वर्षीय सतीश दो दिन पहले घर से सब्जी लेने की बात कहकर घर से निकला था और फिर उसका पता नहीं चला। सूचना पर कर्नलगंज पुलिस और परिजन पहुंचे तब उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी और इलाज भी चल रहा था।