David luke got bjp membership in the presence of Swatantradev Singh
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। ब्वॉयज हाईस्कूल के प्रधानाचार्य एवं समाजसेवी डेविड ल्यूक एवं उनकी पत्नी क्रिस्टबेल ल्यूक ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष ल्यूक दंपत्ति ने भाजपा ज्वाइन की। इस दौरान पीएम मोदी की सर्वसमाज के विकास के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी नीतियों की डेविड ल्यूक ने सराहना की। बताया जा रहा है कि डेविड ल्यूक को भाजपा में महत्वपूर्ण पद भी मिल सकता है। उनकी पत्नी क्रिस्टबेल ल्यूक शिक्षिका होने के साथ ही एंग्लो इंडीयन ट्रस्ट एसोसिएशन प्रयागराज ब्रांच की अध्यक्ष है। यह संस्था अल्पसंख्यक समाज के उत्थान में लगातार योगदान कर रही है।