फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण : पहले भी केरल जा चुकी है दरकशां, जांच में नया खुलासा, कई अन्य किशोरियों के भी शिकार होने की आशंका

Fri, 04 Jul 2025 06:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर की किशोरी के धर्मांतरण व जिहादी प्रशिक्षण के लिए केरल ले जाने के मामले में गिरफ्तार की गई दरकशां बानो को लेकर नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि वह पहले भी केरल जा चुकी है।
विज्ञापन
धर्मांतरण के आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर की किशोरी के धर्मांतरण व जिहादी प्रशिक्षण के लिए केरल ले जाने के मामले में गिरफ्तार की गई दरकशां बानो को लेकर नया खुलासा हुआ है। पता चला है कि वह पहले भी केरल जा चुकी है। ऐसे में अब यह जांच भी शुरू हो गई है कि इस गिरोह का शिकार अन्य किशोरियां तो नहीं हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक दरकशां के यात्रा रिकॉर्ड, मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल खंगालने पर यह जानकारी मिली है कि वह पहले भी एक-दो बार केरल गई थी। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस दौरान उसके साथ कौन था। पुलिस ने इस बिंदु पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अफसर पहले ही यह आशंका जता चुके हैं कि यह मामला एक सुनियोजित नेटवर्क से संबंधित हो सकता है। इस नेटवर्क में गरीब, अनुसूचित जाति की युवतियों, किशोरियों को ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण व कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने के लिए केरल ले जाया जाता है। इस गिरोह में दरकशां जैसे कई अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जो लड़कियों को सब्जबाग दिखाकर नेटवर्क तक ले जाते हैं। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत का कहना है कि फिलहाल आरोपी युवती के पहले भी केरल जाने की जानकारी नहीं है। उसके व अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

केरल के त्रिशूर पहुंची एक टीम

 

उधर, प्रयागराज पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को केरल के त्रिशूर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने केरल पुलिस से संपर्क साधा है और उस हॉस्टल का पता लगा रही है, जहां किशोरी को ले जाया गया था। पुलिस की पांच सदस्यीय टीम वहां पहुंची है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें