फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: कीचड़ भरे रास्ते में रोज लग रहा जाम, राहगीर परेशान

Sat, 05 Sep 2026 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा- कीचड़ युक्त रास्ते से गुजरते राहगीर
विज्ञापन
पड़ाव चौराहे से तिलई संपर्क मार्ग तक 850 मीटर लंबे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग नहीं है। बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ व पानी भर गया है, जिससे संकरे रास्ते में ई-रिक्शा व चारपहिया वाहनों के फंसने से रोज जाम लगता है। पैदल, साइकिल व बाइक सवारों के लिए अलग रास्ता नहीं है, जिससे गड्ढों व फिसलन से कई लोग चोटिल हुए हैं। ग्रामीण तस्लीम अहमद, नागराज, मोहम्मद रफी, दिलशाद, मलिक, इबरार और अतुल समेत अन्य ने सुरक्षित रास्ते की मांग की। सेतु निगम ने चारपहिया व ई-रिक्शा के लिए कताई मिल से बादीपुर तक डायवर्जन तय किया। परंतु चालक व सवारियां अधिक दूरी और अतिरिक्त किराये के कारण उस मार्ग से जाने से कतराते हैं। साइट इंजीनियर संदीप कुमार ने बताया कि गड्ढों में गिट्टी डालकर रास्ते को चलने लायक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें