फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : पटाखे बजाने को लेकर वर्तमान और पूर्व पार्षद भिड़े, जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Sun, 14 May 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वार्ड नंबर 100 से शनिवार को सरफराज पार्षद पद पर निर्वाचित हुए। यहां मोइनुद्दीन भी पार्षद रह चुके हैं। शनिवार को जीत के बाद सरफराज समर्थकों संग जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर उनका मोइनुद्दीन से विवाद हो गया।
विज्ञापन
अटाला में मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुल्दाबाद के अटाला में जीत के जश्न के दौरान पटाखे बजाने को लेकर पार्षद और पूर्व पार्षद आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों को पुलिस ने थाने में बैठा लिया। देर रात तक उनसे पूछताछ की जाती रही। हालांकि देर रात तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी थी।

वार्ड नंबर 100 से शनिवार को सरफराज पार्षद पद पर निर्वाचित हुए। यहां मोइनुद्दीन भी पार्षद रह चुके हैं। शनिवार को जीत के बाद सरफराज समर्थकों संग जश्न मना रहे थे। इसी दौरान पटाखे बजाने को लेकर उनका मोइनुद्दीन से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को थाने उठा लाई। देर रात तक उनसे पूछताछ चलती रही। इंस्पेक्टर अनुराग शर्मा ने बताया कि फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। विवाद की सूचना पर उन्हें थाने लाया गया है। पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें