फोटो नवाबगंज 01 मोहिउद्दीनपुर गांव में खीरा की व्यवसायिकखेती
बारिश से कई एकड़ खीरा की खेती चौपट हो गई। किसानों ने बताया कि मौसम साफ न होने से पौधे पीले पड़ रहे हैं। इससे उत्पादन घट रहा है। पौधों पर कीटनाशक दवाएं बेअसर साबित हो रही है। मोहिउद्दीनपुर के किसान शिवराम मौर्य और रोहित मौर्य ने बताया कि बीते कई साल से वह खीरा की खेती करके लाखों रुपये कमाते हैं। इस बार अत्यधिक बारिश से खेती चौपट हो गई है। उन्होंने बताया कि बाजार भाव अच्छे हैं लेकिन उत्पादन कम है।