फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सत्यम पर अधिवक्ता धमकी का ऑडियो वायरल, योग गुरू की ओर से भी दी गई तहरीर

Thu, 20 Sep 2018 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
FIR
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के क्रियायोग आश्रम के संचालक स्वामी योगी सत्यम के खिलाफ बुधवार को झूंसी पुलिस ने केस दर्ज किया है। स्वामी योगी सत्यम पर अधिवक्ता को फोन पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप लगे हैं। फोन पर धमकी का आडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर योगी सत्यम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसी बीच देर शाम को योगी सत्यम की ओर से भी अधिवक्ता के खिलाफ तहरीर दी गई थी।  
विज्ञापन


झूंसी के सरायतकी कालोनी निवासी राजीव कुमार पाठक अधिवक्ता हैं। राजीव के मुताबिक मंगलवार की रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई थी लेकिन वह रिसीव नहीं कर सके थे। रात तकरीबन सवा ग्यारह बजे उन्होंने उसी नंबर पर पलटकर कॉल की। आरोप है कि फोन पर योगी सत्यम ने उन्हें पिटवाने की धमकी दी। साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी गई। अधिवक्ता राजीव ने पूरे मामले का आडियो होने का भी दावा किया है। बुधवार को मामले की तहरीर झूंसी पुलिस को दी गई तो योगी सत्यम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले में स्वामी योगी सत्यम का कहना है कि अधिवक्ता ने सोशल मीडिया पर उनपर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी को लेकर उन्होंने समझाने का प्रयास किया था। कहा था कि अभद्र टिप्पणी पर वह मुकदमा भी दर्ज करा सकते हैं, लेकिन अभी केवल समझा रहा हूं। इसी बीच देर शाम को योगी सत्यम की ओर से भी अधिवक्ता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें