फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी पिता बना हैवान, बेटी से रेप की कोशिश

Thu, 05 Feb 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मऊआइमा इलाके में शराब के लती एक व्यक्ति की शर्मनाक करतूत की पोल बृहस्पतिवार को खुद उसकी बेटी ने पुलिस के सामने खोल दी। 17 वर्षीय लड़की ने मां के साथ थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसका पिता रोज रात उसके साथ अश्लील हरकत और खींचतान करता है। कई बार नींद की गोली भी खिलाने का प्रयास किया। गुरुवार भोर नशे में धुत पिता ने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। विरोध पर मां समेत उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने लड़की की ओर से रिपोर्ट लिखकर उसके पिता को गिरफ्तार कर हवालात में डाल दिया है।
विज्ञापन


घूरपुर इलाके में माली का काम करने वाला एक व्यक्ति करीब छह महीने से मऊआइमा के सुल्तानपुर खास में किराए के कमरे में रहता है। परिवार में पत्नी, 17 साल की बेटी और दो छोटे बेटे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर उसकी पत्नी और बेटी मऊआइमा थाने पहुंची। बेटी ने पुलिस के सामने रोते हुए कहा कि पिता उसके साथ शर्मनाक और घिनौनी और हरकत करता है। वह रोज शाम को शराब के नशे में धुत होकर घर आने के बाद पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता। खाने की थाली भी फेंक देता है। लड़की ने रात में वह उसके साथ खींचतान और अश्लील हरकत करता है। कई बार उसे और मां को गलत नीयत से नींद की गोली भी खिलाने की कोशिश की।

विरोध पर पत्नी और बेटी को पीटता और धमकाता है कि जान से मारकर फेंक देगा। वह यह भी धमकी देता है कि उसकी बात नहीं मानी तो कभी शादी नहीं होने देगा। लड़की ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार भोर में करीब छह बजे पिता ने उसका हाथ खींचकर बलात्कार की कोशिश की। उसके चीखने पर मां बचाने लगी तो उन दोनों को पीटा और गालियां दीं। पुलिस आरोपी पिता को पकड़कर थाने लाई तो लड़की ने उसके सामने भी चीख-चीखकर बलात्कार की कोशिश का आरोप लगाया। वह माफी मांगने लगा लेकिन आजिज आ चुकी मां-बेटी ने कहा कि पहले भी वह कई बार यूं रिश्तेदारों के सामने माफी मांग चुका है लेकिन सुधरता नहीं। पुलिस ने तहरीर लेकर रिपोर्ट लिखी और आरोपी पिता को थाने की हवालात में डाल दिया। पुलिस ने बताया कि उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें