फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों के पीछे भागती रही पुलिस

Fri, 24 Feb 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
मतदान के दौरान जगह-जगह बवाल की अफवाह भी उड़ी। किसी इलाके में बम, गोली चलने की तो कहीं बूथ कैप्चरिंग, प्रत्याशियों के समर्थकों में झड़प की खबर। पूरे दिन अलग-अलग इलाकों से उड़ती ऐसी अफवाहों के बीच बवाल की आशंका पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर गाड़ियों से दौड़ते-भागते रहे।
विज्ञापन


दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे झलवा स्थित पूर्व प्राथमिक विद्यालय के पास बमबाजी की अफवाह उड़ी। पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अफसरों का काफिला कुछ देर में मौके पर पहुंच गया लेकिन वहां ऐसा कुछ नहीं मिला। इसी तरह करीब साढ़े तीन बजे करेली में गोली चलने की अफवाह उड़ी। एडीएम प्रशासन, एसीएम पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए। सायरन बजाती गाड़ियों का काफिला अचानक सड़क पर दौड़ते देख लोग भी सकते में आ गए लेकिन अफसरों को कहीं भी गोली चलने के सुबूत नहीं मिले। इसके पहले दिन में करीब दो बजे कालाडांडा के पास दो पार्टियों के प्रत्याशियों में झड़प की अफवाहों ने अफसरों को परेशान कर दिया। वहां भी दलबल के साथ पुलिस पहुंची लेकिन माहौल पूरी तरह शांत मिला।

मेजा विधानसभा क्षेत्र के अटखरिया पोलिंग बूथ के कैप्चरिंग की अफवाह से अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में प्रशासनिक अफसर और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौके पर पहुंचे लेकिन वहां भी स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। यही हाल करछना में हुआ। यहां के अंतहिया मतदान केंद्र पर बमबाजी और उसमें कई लोगों के घायल होने की अफवाह उड़ी पुलिस और अफसरों ने उधर का रुख किया। एंबुलेंस को भी एलर्ट किया गया लेकिन मौके पर पहुंचने पर अफसरों को कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन


करेली के गंगागंज स्थित लेखपाल ट्रेनिंग सेंटर मतदान केंद्र पर बसपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। शहर दक्षिणी के बसपा प्रत्याशी दिन में करीब साढ़े बारह कुछ समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। वह शहर पश्चिमी के निवासी हैं सो उनका वोट इसे केंद्र पर पड़ना था। मतदान केंद्र के भीतर काफी संख्या में सपा समर्थक भी मौजूद थे, जो वोट डालने पहुंचे थे। आरोप है कि इस बीच किसी ने बसपा समर्थकों पर छींटाकशी की। इसके बाद दोनों पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए। इससे माहौल अचानक गरम हो गया। हालांकि  वहां मौजूद केंद्रीय पुलिस के जवानों ने तत्काल स्थिति संभाल ली और लोगों को मतदान केंद्र से बाहर किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें