फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार दो भाइयों की मौत

Mon, 18 Dec 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
देर रात शास्त्री पुल पर खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली को पीछे से ट्रक ने टक्टर मार दी। इससे ट्रॉली पर लदी ईंटें भरभरा कर नीचे गिरीं और वहां मौजूद दो सगे भाई नीचे दब गए। दोनों मजदूरी करते हैं और ट्रैक्टर की खराबी दूर करने में लगे थे। जब तक ईंटें हटवाई जातीं, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुल पर ईंटों के बिखरने के कारण करीब तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने क्रेन के जरिए ट्रैक्टर ट्रॉली हटवाई। उसी के बाद रास्ता खुल सका।
विज्ञापन


रविवार रात करीब दस बजे शास्त्री पुल पर झूंसी से शहर आ रर्ही इंटों से लदी ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई। ड्राइवर मुकेश कुमार और उसके साथ सराय इनायत के खासीपुर पुल्हा निवासी मजदूर वकील (22) और अजीत (16) (दोनों सगे भाई) उसे ठीक करने में लगे हुए थे। उसी समय झूंसी की ओर से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रॉली ट्रैक्टर से अलग हो गई और उस पर लदीं ईंटें नीचे गिर गईं। करीब ही मौजूद वकील और अजीत ईंटों के नीचे दब गए। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

इधर, शास्त्री पुल से झूंसी के आगे तक करीब तीन किलोमीटर तक जाम लगता चला गया। जानकारी पर झूंसी और शहर की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले तो क्रेन से ट्रैक्टर और ट्रॉली को हटवाया। उसके बार्द इंटें हटवाई गईं। करीब एक घंटे बाद वाहन शास्त्री पुल से निकल पाए। थाना प्रभारी झूंसी ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर और उसके मालिक के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर दो लोगों की हत्या और एक घंटे तक लोक व्यवस्था भंग करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें