फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरहना में पूर्व सीओ के बेटे से लूट की कोशिश

Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
Crime
विज्ञापन
 बैरहना इलाके में लूट-छिनैती की घटनाएं थम नहीं रही हैं। बृहस्पतिवार रात नए पुल के बैरहना छोर पर पूर्व सीओ के बेटे की कार रोककर नगदी लूटने की कोशिश की गई। भीड़ जुटने पर अपराधी भागे तो तो पीड़ित कारोबारी ने बैरहना चौकी और कीडगंज थाने में जाकर लूटपाट की कोशिश की तहरीर दी।  मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले अभिषेक गौड़ शहर के अशोक नगर में रहकर आरओ का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने सिविल लाइंस में एल्गिन रोड पर फर्म खोल रखी है। उनके पिता प्रेमशंकर गौड़ पुलिस विभाग में सीओ पद से रिटायर हुए हैं। बृहस्पतिवार रात अभिषेक मेजा एनटीपीसी से अपनी कार में शहर लौट रहे थे। वह नए पुल पर बैरहना छोर पर पहुंचे तभी बाइक और कार सवार सात लोगों ने उनकी कार रोकी और पीटते हुए नगदी छीनने लगे। अभिषेक ने भी भरपूर प्रतिरोध किया। इतनी देर में वहां भीड़ जुट गई। लोगों ने घेरा तो बदमाश वहां से गाड़ियों में अलोपीबाग की तरफ फरार हो गए। अभिषेक ने अपने साथियों को फोन किया और बैरहना चौकी तथा कीडगंज थाने में जाकर घटना की जानकारी दी। बैरहना में पिछले पांच रोज के दौरान लूट-छिनैती की चार घटना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें