फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसूली से बचने के फेर में ट्रैक्टर चालक की गई जान

Fri, 10 Nov 2017 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
बालू लादकर ला रहा एक ट्रैक्टर चालक पुलिस की वसूली के डर से तेजी से भागा और वाहन समेत दस फिट चौड़े नाले में पलट गया। गुरुवार शाम घटना में उसकी मौत हो गई। दो मजदूरों को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची भीड़ ने एक सिपाही को दौड़ा लिया। घटना के बाद लोग उसे जीवन ज्योति ले गए, जहां शोरशराबे के बाद उसे एसआरएन भेज दिया गया। बवाल की आशंका पर कई थानों की फोर्स और पीएसी अस्पताल में पहुंच गई थी।  
विज्ञापन


नैनी के शाह जी का पुरा मोहल्ले का रहने वाला मो. जुनैद खान उर्फ राजू (35) ट्रैक्टर चलाता था। गुरुवार शाम वह घूरपुर के पालपुर घाट से बालू लेकर शाह जी का पूरा जा रहा था। जैसे ही वह करमा के रास्ते सरगम चौराहे पहुंचा, पुलिस के एक सिपाही ने उससे 100 रुपये मांगे। जुनैद पैसे न होने की बात कहकर तेजी से आगे बढ़ गया। यह देख पिकेट पर तैनात सिपाही ने उसे मोटरसाइकिल लेकर दौड़ा लिया। त्रिवेणी नगर स्थित इंडेन गैस गोदाम के पास सिपाही ने ट्रैक्टर को रोकने के लिए बाइक एकदम बगल से आगे लगा दी। ट्रैक्टर में बैठे मजदूरों के मुताबिक जुनैद ने अचानक आए सिपाही को बचाने के लिए ट्रैक्टर की स्टेयरिंग नाले की तरफ मोड़ दी, जिससे ट्रैक्टर दस फीट चौड़े नाले में गिरकर पलट गया।

जुनैद और दोनों मजदूर गिर पड़े। उन पर पूरी बालू गिर गई और वे दब गए। दोनों मजदूर को जैसे तैसे निकाला गया, लेकिन जुनैद बालू के ढेर में काफी देर तक फंसा रह गया। ट्रैक्टर के पलटते ही सिपाही बाइक मोड़कर भागने लगा। इस दौरान उसका एक जूता सड़क पर गिर पड़ा। लोगों को आता देख सिपाही जूता छोड़कर वहां से भागा तो लोगाें ने भी उसे दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक राजू को बालू से निकालकर उसे जीवन ज्योति अस्पताल भेजा। जीवन ज्योति में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित किया तो भीड़ ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति संभाली। घरवालों से उसे तुरंत एसआरएन ले जाने को कहा। बवाल की आशंका को देखते हुए एसआरएन अस्पताल में कई थानों की फोर्स और अधिकारी पहुंच गए थे। पीएसी भी बुला ली गई थी। लोगों में पुलिस की वसूली को लेकर काफी रोष था। अधिकारियों के समझाने पर वे शांत हुए।
विज्ञापन

 
त्रिवेणी नगर में वसूली के चक्कर में ट्रैक्टर के पलटने पर सिपाही को बचाने के लिए पुलिस बार-बार कहानी बदल रही है। मौके पर पुलिस ने बताया कि मोटर साइकिल सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलटा है। जिस पर लोग आक्रोशित हो गए और एसओ के सामने ही सिपाही को बुरा भला कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें