फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी लेने निकले युवक को सड़क पर काट डाला

Thu, 19 Jan 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
यमुनापार के कोरांव इलाके में बुधवार रात सब्जी लेने निकले रोहिणी कोल उर्फ मल्लू (40) निवासी कोलडिहवा पर घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर सड़क पर  चार युवकों ने अचानक हमला बोल दिया। चारों तरफ से बरस रहे लाठी-डंडे से मल्लू गिर पड़ा। वह किसी तरह उठकर भागा तो हमलावरों ने खदेड़कर उसे दबोच लिया और कुल्हाड़ी से काट डाला। बेरहमी से कत्ल के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक आशनाई में कत्ल की बात सामने आ रही है। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


कोरांव में कोलडिहवा देवघाट निवासी रोहिणी कोल उर्फ मल्लू के पत्नी की दो साल पहले मौत हो गई। वह सितंबर 2016 में गांव की एक शादीशुदा पैंतीस वर्षीय युवती को लेकर भाग निकला था। काफी खोजबीन के बाद युवती मेजा रोड के पास मिल गई। वह अपने घर पहुंच गई लेकिन डर वश मल्लू गांव नहीं लौटा। घटना को कई माह होने के बाद वह दस दिन पहले घर लौटा। बुधवार रात लगभग आठ बजे घर से सब्जी लेने निकला था। लगभग सौ मीटर दूर पहुंचा था कि लाठी-डंडे से लैश चार युवकों ने हमला बोल दिया। हमले में लहूलुहान मल्लू बचने के लिए भागा तो आरोपियों ने उसे कुल्हाड़ी से काट डाला।

सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में खलबली मच गई। चीख पुकार मची तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खबर पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश में जुटी है। मल्लू की हत्या से घर में कोहराम मचा है। इंस्पेक्टर कोरांव केपी सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। आशनाई में कत्ल की बात सामने आ रही है। पूछताछ में जिनका नाम सामने आया है कि उनकी तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें