फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण का ड्रामा करने वाले रेलवे इंजीनियर का तबादला

Sun, 31 Jan 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण का ड्रामा करने वाला रेलवे इंजीनियर अंशुमान सिंह का उत्तर रेलवे प्रशासन ने प्रयाग से रायबरेली तबादला कर दिया है। प्रयाग रेलवे स्टेशन के मैनेजर पीके मणि त्रिपाठी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

बता दें कि सलोरी में इलाके में रहने वाले रेलवे इंजीनियर अंशुमान सिंह लगभग एक माह पूर्व संदिग्ध हालत में लापता हो गए थे। इस मामले इंजीनियर के घरवालों ने ऑफिस के कर्मचारियों पर अपहरण का शक जताया था। लेकिन लगभग एक हफ्ते बाद इंजीनियर खुद ही लौट आए। इस घटना से दफ्तर के लोगों में इंजीनियर अंशुमान सिंह के खिलाफ आक्रोश था।
कर्मचारियों की मांग थी कि एक ऐसे कर्मचारी का ट्रांसफर कर दिया जाए। जिसके  चलते ऑफिस का माहौल बिगड़े। लेकिन अंशुमान सिंह का अफसरों ने तबादला नहीं किया। इसके पूर्व बृहस्पतिवार को अंशुमान सिंह दफ्तर में ज्वाइन करने पहुंचा तो अन्य कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। दोनों पक्षों ने जीआरपी को तहरीर दी है। इस वाकये के बाद रेल प्रशासन ने इंजीनियर का तबादला रायबरेली के लिए कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें