फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रहे बच्चे को उठा ले गया युवक

Sun, 24 Jun 2018 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
थाना खुल्दाबाद के लूकरगंज मोहल्ले से शुक्रवार रात करीब पौने दस बजे एक युवक घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को लेकर गायब हो गया। जब घर के बाहर बच्चा नहीं मिला तब मां-बाप ने तलाश शुरू की। काफी देर की खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन


लूकरगंज पुलिस चौकी के पास रहने वाला दिनेश पाल ई-रिक्शा चलाता है। शनिवार को घर में पत्नी रीता के अलावा बेटी निकिता 11, रिया सात, मनीष 12 एवं सबसे छोटा बेटा दिव्यांशु 4 वर्ष थे। दिनेश के मुताबिक रात करीब पौने दस बजे रोजाना की तरह दिव्यांशु घर के बाहर खेल रहा था। थोड़ी देर बाद जब वह बाहर निकला तो दिव्यांशु वहां नहीं दिखा। इस पर उसने अगल-बगल आवाज लगाई लेकिन, उसका पता नहीं चला। उसके बाद पत्नी के साथ उसने मोहल्ले में तलाश शुरू की। आखिरकार निराश होकर खुल्दाबाद थाने पहुंचे। आज सुबह पुलिस ने केरलानी भवन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तब उसमें एक युवक बच्चे के साथ जाता दिखाई पड़ा। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आसपास तलाश शुरू की लेकिन युवक की कोई पहचान नहीं हो सकी। पिता दिनेश का कहना है उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है। एसओ खुल्दाबाद के मुताबिक बच्चे को सभी संभावित स्थानों पर तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें