फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या

Tue, 15 Nov 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोतवाली के अरैल मोड़ पर सोमवार शाम टेंपो चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चालक अपनी पत्नी के साथ पैदल लौट रहा था तभी उसे सामने से अचानक आए बदमाश ने गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर लहूूलुहान होकर गिर पड़ा। पत्नी चीखते हुए पैदल भाग रहे हमलावर के पीछे भागी। गोली की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। खबर पाकर नैनी पुलिस पहुंची। आनन फानन में घायल को एसआरएन अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आशनाई में गोली मारे जाने की बात सामने आ रही है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर नैनी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


उत्तरी लोकपुर का रहने वाला मो.हुसैन (26) पुत्र स्व.रफीक अहमद टेंपो चलाता था। वह शाम को पत्नी को दवा दिलाने निकला। पत्नी को दवा दिलाने के बाद उसने मोबाइल की दुकान में रीचार्ज कराया। इसके बाद पत्नी के साथ पैदल घर की ओर चल पड़ा। अरैल मोड़ के पास अचानक सामने से हमलावर ने उसे गोली मार दी। बाएं ओर छाती में गोली लगते ही हुसैन गिर पड़ा। वहां भगदड़ मच गई। हत्यारा भाग निकला। खबर पाकर नैनी पुलिस पहुंची। उसकी पत्नी बेबी वहां रो रही थी। पुलिस और घरवाले हुसैन को एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां से उसे एसआरएन रेफर कर दिया गया। वहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हुसैन की मौत की खबर पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। वहीं इस मामले में परिजनों ने दोस्त पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें