फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में टेंपो चालक ने लगाई फांसी

Thu, 03 Nov 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
झूंसी के त्रिवेणीपुरम इलाके में बुधवार रात टेंपो चालक संदीप जायसवाल ने किराए के कमरे में फांसी लगा ली। संदिग्ध हालत में रस्सी के सहारे पंखे के चुल्ले से टेंपो चालक का शव फांसी के फं दे पर लटकते देख खलबली मच गई। सूचना पाकर घरवाले भी आ गए। 
विज्ञापन


संदीप जायसवाल त्रिवेणीपुरम इलाके में वह परिवार सहित किराए पर कमरा लेकर रहता था। टेंपो चालक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात लगभग नौ बजे उसका शव फांसी के फंदे पर लटकते देख खलबली मच गई। पति का शव देखकर नैनसी बिलख रही थी। कमरे में कोहराम मचा देख आसपास के लोग आ गए। नैनसी ने अनहोनी की खबर घरवालों को दी तो वे रोते-कलपते मौके पर पहुंचे। संदीप के भाई दिलीप ने पुलिस को तहरीर दिया कि नैनसी ने फोन पर बताया कि संदीप ने फांसी लगा लिया है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो संदीप की मौत हो चुकी थी। झूंसी पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें