फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों का हंगामा दूसरे दिन भी जारी

Sun, 31 Jan 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा स्थित दीनदयाल राजकीय महाविद्यालय में परीक्षा देने पहुंचे विधि के छात्रों का नकल के लिए दूसरे दिन शनिवार को भी हंगामा जारी रहा। छात्र लगातार परीक्षा का सेंटर बदलने की मांग कर रहे थे। छात्रों के इस विरोध के बावजूद अफसरों तथा भारी फोर्स की मौजूदगी में परीक्षा हुई। हालांकि कुल पंजीकृत 501 में से मात्र 45 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। सोमवार को दोनों पालियों में परीक्षा है। उस दिन भी भारी फोर्स रहेगी।
विज्ञापन

नकल के लिए परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को जमकर बवाल किया था। इसके मद्देनजर बने तनाव को देखते हुए कालेज के पास भारी फोर्स तैनात रही। एसपी गंगापार, सीओ, एसडीएम, तहसीलदार, एसओ आदि अफसर सुबह ही कालेज में पहुंच गए थे और परीक्षा खत्म होने तक डटे रहे। 
नाराज छात्रों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। फूलपुर की राधिका त्रिपाठी समेत कई विद्यार्थी विरोध के चलते परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए। राधिका ने बताया कि छात्राें के एक समूह ने उन्हें सैदाबाद में ही रोक दिया। उन्होंने इसकी सूचना परिजनाें को दी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इस तरह से रोके जाने के कारण मात्र 45 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हो पाए। विरोध कर रहे छात्रों ने एसपी समेत अन्य अफसरों का घेराव किया तथा ज्ञापन देकर स्वकेंद्र परीक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें