फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट जोसेफ कॉलेज की सीसीटीवी हार्ड डिस्क जब्त

Wed, 17 May 2017 02:20 AM IST
इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जोसेफ कॉलेज की सीसीटीवी हार्ड डिस्क मंगलवार को पुलिस ने जब्त कर ली। कालेज प्रशासन ने सिर्फ पांच दिन की रिकार्डिंग ही पुलिस को सौंपी है। जिस दिन सेवरन टेरेंस की आंख फूटी थी, उस दिन की रिकार्डिंग गायब है। पुलिस हार्ड डिस्क से डाटा रिकवर कराने के लिए इसे फोरेंसिक लैब भेजेगी। दूसरी ओर वाइस प्रिंसिपल की तलाश में मंगलवार को पांच टीमों ने दस जगह दबिश दी। अगर वह एक-दो दिन और न मिले तो पुलिस टीमें बाहर भी भेजी जाएंगी। सेंट जोसेफ कॉलेज में छात्र सेवरन टेरेंस की प्रेयर के समय वाइस प्रिंसिपल लेस्ली कुटीना की पिटाई से छात्र सेवरन टेरेंस की आंख फूटने के मामले में पीड़ित समेत सैकड़ों गवाह हैं लेकिन पुलिस साइंटिफिक इविडेंस इकट्ठा करने में पीछे नहीं रहना चाहती। सीसीटीवी फुटेज की जानकारी स्कूल से मांगी गई तो प्रभारी प्रिंसिपल के हाथ पांव फूल गए। सोमवार को आनाकानी के बाद मंगलवार को उन्होंने सीसीटीवी की हार्ड डिस्क सौंप दी। फुटेज में भी आखिरी पांच दिन की रिकार्डिंग है। घटना वाले दिन की रिकार्डिंग पूरी तरह साफ है। स्कूल के अधिकारियों का कहना है कि बैकअप सिर्फ पांच दिन का ही रहता था। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज तिवारी का कहना था कि अमूमन एक महीने का बैकअप रहता है। फिलहाल हार्ड डिस्क को फोरेसिंक लैब भेजकर डाटा रिकवर कराने की कार्रवाई की जाएगी। इंस्पेक्टर का यह भी कहना है कि संभव है कि हार्ड डिस्क बदल दी गई हो। इसकी भी जांच कराएगी जाएगी। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपी की तलाश में पांच टीमों ने मंगलवार को करीब दस जगह दबिश दी। उनके जहां जहां भी होने की संभावना थी, वहां पुलिस गई। मोबाइल कॉल रिकार्ड्स भी खंगाले जा रहे हैं। एनबीडब्लू के लिए प्रयास सीओ सिविल लाइंस डीपी तिवारी ने बताया कि आरोपी वाइस प्रिंसिपल के खिलाफ एनबीडब्लू (नान बेलेबल वारंट) का प्रयास जारी है। मंगलवार को अदालत में कागजात जमा किए गए हैं। संभवत: बुधवार तक वारंट ईशू हो जाएगा। आरोपी के खिलाफ धारा 326 और जुवेनाइल एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वारंट जारी होने के बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार का इनाम घोषित एसएसपी शलभ माथुर ने वाइस प्रिंसिपल लेस्ली कुटीना को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। एसएसपी का कहना है कि टीम की प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने अपने स्तर पर इस इनाम की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई गई हैं। जिस भी टीम को सफलता मिलेगी, उसे इनाम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें