फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुआट्स की छात्रा से दुराचार, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 May 2017 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
नैनी (इलाहाबाद)। नैनी स्थित शुआट्स की एक छात्रा के साथ दुकानदार ने रेप किया। वह सामान पैक करने के लिए कारटन खरीदने गई थी। आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा को बेहोश कर दिया। सुबह होश आने पर छात्रा अपने कमरे पहुंची। विश्वविद्यालय के अध्यापकों को जानकारी देने के बाद शाम को उसने तहरीर दी। आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक लड़की शुआट्स से एमटेक कर रही है। वह संस्थान के बगल गंगोत्री नगर में कमरा किराये पर लेकर रहती है। उसका भाई यहीं से एमटेक कर रहा है। परीक्षा खत्म होने के बाद वह पश्चिम बंगाल लौट गया था। छात्रा को भी घर जाना था। वह उसी की तैयारी कर रही थी। सामान पैक करने के लिए कारटन लेने बुधवार की रात वह जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाले आशुतोष द्विवेदी के पास गई थी। छात्रा का आरोप है कि वहीं आशुतोष ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी, जिसमें नशीला पदार्थ मिला था।

दुकान के पीछे ही आशुतोष का घर है। वह छात्रा को कमरे में ले गया और रात भर उसके साथ रेप किया। सुबह जब छात्रा को होश आया तो वह अपने कमरे पहुंची। कई घंटे तक वह घटना को लेकर स्तब्ध थी। उसने कई जगह फोन कर बात की। दिन में उसने अपने एक करीबी टीचर को पूरी जानकारी दी। इसके बाद निर्णय लिया गया कि आशुतोष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। शाम को वह टीचर के साथ एग्रीकल्चर चौकी पहुंची। सीओ करछना अलका भटनागर ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। उसने तहरीर में लिखा है कि घटना के वक्त आशुतोष की मां भी उसी घर में मौजूद थी। उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर नैनी ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि छात्रा आशुतोष को पहले से जानती थी। आशुतोष से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें