फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीवांचल एक्सप्रेस में दिनदहाड़े दो कारोबारियों से लूट

Fri, 18 Sep 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़ (इलाहाबाद)। रीवांचल एक्सप्रेस में दिनदहाड़े बदमाशों ने दो कारोबारियों को तमंचा सटाकर रुपये से भरा बैग छीन लिया। शंकरगढ़ के कटैइया डांडी स्टेशन पर ट्रेन कुछ धीमी हुई तो बदमाश निकल भागे। घटना के बाद ट्रेन की बोगी में खलबली मच गई। कारोबारी ने मानिकपुर में छिनैती की तहरीर दी। नैनी, शंकरगढ़, सतना और मानिकपुर जीआरपी बदमाशों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


जसरा के सुभाष केसरवानी शंकरगढ़ के कारोबारी साथी राजकुमार केसरवानी के साथ खरीरदारी करने सतना जा रहे थे। बुधवार दोपहर शंकरगढ़ स्टेशन से रीवांचल एक्सप्रेस में बैठे। ट्रेन कटैइया डांडी स्टेशन के पास कुछ धीमी हुई। ट्रेन रुकते ही बोगी में पहले से ही मौजूद बदमाशों ने सुभाष केसरवानी और राजकुमार की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। बदमाश दोनों कारोबारियों का रुपये से भरा बैग छीनकर ट्रेन से उतरकर भाग निकले। दिनदहाड़े ट्रेन में लूट की घटना के बाद जनरल बोगी में खलबली मच गई। सुभाष के बैग 50 हजार रुपये और राजकुमार के बैग में 15 हजार रुपये थे। दोनों कारोबारियों ने मानिकपुर में ट्रेन रुकने पर लूट की तहरीर दी। जीआरपी मानिकपुर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें