फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म पीके का विरोध, निर्माता का पुतला फूंका

Sun, 28 Dec 2014 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिन्दू परिषद के स्वयंसेवकों ने पीके फिल्म में हिन्दू धर्म पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ रविवार को सिविल लाइंस में राजकरन सिनेमा के सामने प्रदर्शन किया। उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं संत प्रमुख योगीराज के नेतृत्व में जुटे स्वयंसेवकों ने फिल्म के निर्माता का पुतला दहन किया और सेंसर बोर्ड की आलोचना की।
विज्ञापन


इस दौरान योगीराज ने चेताया कि हिन्दू धर्म की मर्यादा तोड़ने वाली फिल्मों पर सेंसर बोर्ड लगाम नहीं लगाएगा तो जल्द उग्र आंदोलन शुरू होगा। विनोद अग्रवाल ने हिन्दू समाज से इस फिल्म को तत्काल नकारने की अपील की, ताकि अन्य निर्माता इस तरीके की फिल्म बनाना बंद करें। स्वयंसेवकों ने तत्काल फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। प्रदर्शन एवं पुतला दहन में अमित, रिंकू, शिवम, विवेक, सुधांशु, सौरभ, हर्ष, लवलेश, अभिषेक, अमन, आनंद, नन्हू, अजय आदि शामिल थे।
उधर, एक बैठक में विहिप मठ मंदिर विभाग के जिला प्रमुख शिवम द्विवेदी ने इलाहाबाद सहित पूरे प्रदेश में फिल्म पीके के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि हिन्दू देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि फिल्म पर प्रतिबंध न लगा तो विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता स्वयं फिल्म का प्रदर्शन बंद कराएंगे। इसमें अजीत प्रकाश शर्मा, ऋषभ जायसवाल, रमेश शुक्ला, पार्षद पुष्पा कुशवाहा, अर्चना दुबे, दुर्गेश सिंह, सर्वग्य पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें