फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: बेलन नदी के पुल पर सगे भाइयों समेत तीन का शव मिलने से सनसनी, पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Dec 2021 09:43 AM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

बीती रात प्रयागराज में सगे भाइयों समेत तीन की रहस्यमय ढंग से मौत हो गई। इस घटना से इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क हादसे का लग रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Prayagraj triple murder - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में कोरांव के अयोध्या गांव स्थित बेलन नदी के पुल पर बीती रात तीन युवकों की रहस्यमय ढंग से मौत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार कोरांव के गजाधरपुर गांव निवासी पप्पू केशरी पुत्र काशी केशरी के दो लड़के विकास (24), आकाश (26) व पड़ोसी कलबा आदिवासी (18) तीनों एक ही बाइक से कहीं गए थे। रात करीब 11 बजे अयोध्या गांव स्थित बेलन नदी के पुल पर तीनों का शव मिला। सूचना पर कोरांव पुलिस एवं मृतकों के परिजन मौके पर पहुंचे। ट्रिपल मर्डर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें